मां की दया पर जेल से बाहर आया नालायक

0
2819

बक्सर खबर : मां आखिर मां होती है। शहर के सराय फाटक की रहने वाली ठेला बेगम को उनका बेटा बहुत परेशान करता था। बेवा को सहारा न देखकर वह घर आता तो मारपीट भी करता। उसने शराब की लत भी लगा रखी थी। परेशान मां न 28 सितम्बर को स्वयं नगर थाना पहुंची। प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने उसे दबोचा और जेल भेज दिया। बुधवार को ठेला बेगम फिर न्यायालय पहुंची। बेटे को छोड देने की दुहाई दी। जज के सामने पूरी बात भी रखी। कैसे उसको जेल भेजा गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मां की अर्जी को ठुकराया नहीं। यह शर्त जरुर रख दी। बेटे की जमानत मां ही लेगी। मां जिसे बेटा पिटता था। उसी ने फिर दया दिखाई।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here