डीएम पहुंचे छत्तुपुर, ग्रामीणों से की बात

0
3805

बक्सर खबर : धनसोई थाना छत्तुपुर गांव मंगलवार को डीएम रमण कुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर बात की। साथ में एसडीओ गौतम कुमार, राजपुर के बीडीओ व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों को लेागों को समझाया। आपस में मिलकर रहने पर ही गांव का भला है। हालाकि यह बात सभी को पता है। लेकिन, बसफोर बिरादरी के लोग जिनकी झोपडिय़ां जल गई हैं। उनके खिलाफ उनको विशेष सांत्वना दी गई।

एसडीओ के निर्देश पर रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य भी वहां पहुंचे थे। इन लोगों ने अग्नि कांड के पीडि़त परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस गांव में पिछले दिनों मुसहर व गांव के अन्य पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था। बाद में मुसहर बिरादरी के लोगों ने आरोप लगाया। दबंग लोगों ने हमारी झोपडिय़ां फूंक दी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने उसी दिन धनसोई में घंटो सड़क जाम कर प्रशासन के समक्ष चुनौती प्रस्तुत कर दी थी। इसकी शिकायत लेकर मुसहर बिरादरी के लोग पटना लालू यादव के पास भी पहुंचे थे। मामले की जांच के लिए पहले यहां एसपी भी पहुंचे थे। मंगलवार को डीएम रमण कुमार भी गए। उन्होंने कहा यहां पुराना विवाद है। एक तालाब भी है। जिसके लिए दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। डीएम ने कहा तालाब का जल संचय योजना के तहत उद्धार होगा।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here