ठगी के मामले में पिता-पुत्र को जेल

0
1285

बक्सर खबरः कर्ज न चुकाना पिता-पुत्र को महंगा पड़ा और जाना पड़ा जेल। यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है। जब बंगला घाट निवासी रवीन्द्र चैबे द्वारा यूपी के राजगढ़ थाना क्षेत्र मरियावां गांव निवासी बलंवत सिंह को 17.50 लाख बतौर कर्ज के तौर पर दिया थे। जब समय सीमा के अंदर कर्ज वापस नही किये तो चैबे ने दबाव बनाना शुरू किया, तो बलंवत सिंह व पुत्र शिवपाल सिंह ने अलग -अलग बैंकों के तीन चेक दिए। खाते में पैसा न होने के कारण सभी बाउंस कर गए। जिसके बाद रवीन्द्र ने नगर थाने में धोखाधड़ी का पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कराया। नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि दोनों पर कांड संख्या 338/16 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच शुरू की जिसमें पिता व पु़त्र दोनों दोषी पाये गए। जिसके बाद दोनों को पैतृक अवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here