ट्रेन पकडऩे के दौरान हुआ हादसा, डुमरांव का युवक घायल

0
2660

बक्सर खबर : ट्रेन जब प्लेटफार्म छोडऩे लगे। तो ऐसी स्थिति में दौड़कर उसे पकडऩे का प्रयास खतरनाक होता है। इस चेतावनी की अनदेखी कर रहे युवक सुनील सिंह शनिवार को टुडीगंज स्टेशन पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई है। फिलहाल उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग हुई। अप में जा रही 509 सवार गाड़ी को पकडऩे के लिए सुनील सिंह (32) पिता राधाकृष्ण सिंह ग्राम गायघाट, थाना ब्रह्मपुर ने दौड़ लगाई। खुद की चुक के कारण घायल हो गए। सूत्रों की माने तो उनकी हालत नाजुक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here