ट्रक में दौड़ गया करंट, चालक की मौत

0
4361

बक्सर खबर : बिजली के करंट ने रविवार की सुबह चालक की जान ले ली। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही बांध की है। जहां डंफर से मिट्टी गिराने का कार्य चल रहा था। गाड़ी का डाला उठा चालक उस पर लदा सामान गिरा रहा था। तभी उपरी हिस्सा बिजली के तार से छू गया। पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया। उसे चला रहा चालक बबलु यादव (32) उसकी चपेट में आ गया। उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां सदर अस्पताल आने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार वह मुरार थाना के आमसारी गांव निवासी शिव बिहारी यादव का पुत्र है। जो जिले के ही किसी ठेकेदार का डंफर चलाता था। घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे आमसारी के मुखिया पिंटू सिंह ने प्रशासन ने बबलु यादव के परिवार वालों को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। फिलहाल मृतक के परिजन व अन्य लोग शव के साथ सदर अस्पताल में जमे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here