ट्रक ने सुमो को मारी टक्कर ,सात घायल

0
4073

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 84 पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सामने से गुजर रहे ट्रक ने बक्सर की तरफ आ रही सुमो को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार सभी सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें पिंकी देवी पति विजय साह की हालत नाजुक है। जिन्हें उपचार के लिए आरा ले जाया गया है। घटना अपराह्न सवा चार बजे के लगभग हुई। चालक संजय चन्द्रवंशी ने बताया सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

जो राजपुर थाना क अकबरपुर गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया है। हम सभी बिहिटा से अकबरपुर के लिए चले थे। अन्य लोगों को हल्की चोटे आई हैं। चालक के बयान पर ब्रह्मपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा योगिया वायरलेस टावर के पास हुआ है। वहीं चाट में ट्रक भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिसका चालक भागने में सफल रहा। घायल सोनामती देवी, संजय कुमार आदि उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here