ट्रक ने ली महिला शिक्षक की जान, यादव मोड़ पर हुई तोड़-फोड़

0
3089

बक्सर खबर : चौसा यादव मोड़ के पास सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कर्मनाशा पुल पार कर बिहार में एटीएम से रुपये निकालने आ रही शबनम बेगम मौत का शिकार हो गयी। दुर्घटना मुफस्सिल थाने से महज कुछ दूरी पर हुयी। उसका चचेरा भाई बाइक चला रहा था। सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए किनारे हुआ। गीली मिट्टी पर बाइक फिसल गयी। युवक बाइक के साथ गिरा। महिला सड़क पर आ गयी। जिसके उपर ट्रक का पहिया सीधे चढ़ गया। चालक गाड़ी छोड़ भागा। जिसे पुलिस ने वहीं दबोच लिया। इतने में बारा के रहने वाले युवक ने फोन से इसकी सूचना अपने गांव वालों को दी। दो दर्जन की संख्या में वहां से आए युवाओं ने यादव मोड़ पर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जमकर हंगामा किया। पास में बने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट के फर्नीचर आदि तोड़ दिए। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि यह सब ट्रक वाले की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस वाले भी वसूली के लिए यहां लंबा जाम लगाए रहते हैं। इनका भी इसमें हाथ है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार व बीडीओ चौसा ने विवाद को सलटाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो डीएसपी शैशव यादव भी पहुंचे। उन्होंने सबको वहां से चलता किया। इस बीच उपद्रवियों ने उस ट्रक को भी नुकसान पहुंचाया।

तोड-फोड का नजारा
तोड-फोड का नजारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here