जीप-स्कार्पियो की सीधी टक्कर, छह घायल

0
2322

बक्सर खबर : एनएच 84 पर प्रतापसागर व चना गांव के बीच स्कार्पियो और जीप की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें जीप में सवार छह लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना रात पौने आठ बजे के लगभग हुई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के अनुसार जीप बक्सर से डुमरांव की तरफ जा रही थी। उधर से आ रही स्कार्पियो ने उसे ठोक दिया।

यह नजारा देखने वालों ने बताया कि दुर्घटना की वजह शादी और उपर से चल रही इंटर है। इन वजहों से जिले के दोनों शहर बक्सर और डुमरांव को जाम चल रहे हैं। गुरुवार की शाम से ही शहर और डुमरांव के पुराना भोजपुर में भयंकर जाम लगा है था। जहां से छूटने के बाद वाहन चालक तेज गति से भाग रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। मौके पर पहुंची भोजपुर ओपी की पुलिस ने बताया कि जाम के कारण वहां पहुंचने में काफी समय लगा। जो घायल अस्पताल पहुंचे उनमें रामाशंकर कमकर(30) चंदन कुमार, चन्द्रदेव यादव (18) तीनों ग्राम बभनी थाना मुफस्सिल। मनोज साह ग्राम चुरामनपुर, थाना औद्योगिक, चितरंजन गोंड ग्राम इन्द्रपुरा थाना सिकरौल। इन सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह सभी लोग जीप में सवार हो ब्रह़़मपुर की तरफ किसी बारात में जा रहे थे। घायल और भी है, लेकिन उनको हल्की चोंटे आई हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here