जीता सच पीछे हटे चेतन भगत, मांगी माफी : राज परिवार

0
3424

बक्सर खबर : सच परेशान होता है पराजित नहीं। यह बात एक बार फिर प्रमाणित हुई है। मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपने उपन्यास हाफ गर्ल फ्रैंड के लिए माफी मांगी है। उन्होंने न्यायालय में समझौता पत्र दायर कर कहा है। डुमरांव के लोगों की भावना को आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं था। हम इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। साथ ही प्रकाशित उपन्यास व फिल्म में जहां डुमरांव का जिक्र है उसे सिमरांव कर दिया गया है। डुमरांव राज परिवार के युवराज चन्द्र विजय सिंह ने इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया भगत ने एक उपन्यास लिखा। जिसमें उन्होंने डुमरांव राज परिवार का जिक्र किया। जो बहुत ही गरीब है। बिहार के लोगों को अंग्रेजी नहीं आती। जैसे वाक्यों का प्रयोग किया गया था। राज परिवार के साथ यह पूरे बिहार की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला था। स्थानीय लोगों ने तब पुस्तक तथा चेतन भगत का पुतला जला इसका पूर जोर विरोध किया।

कुछ लोगों ने राज परिवार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। तब चन्द्र विजय सिंह ने कहा था, राज परिवार हो हो या बिहार। कोई हमें अपमानित करे यह स्वीकार नहीं। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यह मामला दायर हुआ। अधिवक्ता अवनीश गर्ग व गौरव घोष ने सफलता पूर्वक मुकदमें की पैरवी की। युवराज ने बताया यह केश राज परिवार के सदस्य शिवांग विजय सिंह ने दायर किया था। जो इस सिलसिले में दिल्ली प्रवास कर रहे हैं। फोन कर उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चेतन भगत ने बीना शर्त डुमरांव के लोगों की भावना आहत करने के लिए माफी मांग ली है। वे इससे पीछे हट गए हैं। पाठकों को हम यहां बता दें। चेतन भगत देश के उन मशहूर लेखकों में शामिल हैं। जिनके उपन्यास पर कई सुपर हीट फिल्में बनी हैं। जिनमें हालिया फिल्म थ्री ईडीयट थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here