जमीनी विवाद में भीड़े यादव जी, चली गोलियां

0
4313

बक्सर खबरः जमीनी विवाद के कारण दो यादव परिवार आपस में भीड गए। दोनों तरफ से गोली चलने की सूचना है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे की है। मकान बनाने को लेकर दोनों भाई आमने-सामने आ गए। जिसके बाद जमकर लाठियां चली। वर्चस्व बनाने के लिए गोलीयां भी चली। हलांकि इसमें दोनों पक्षों से कोई घायल नही हुआ।

घटना की पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की। उन्होनें बताया कि रामजी यादव व श्रीकृष्ण यादव जो दोनो आपस में भाई है। मकान की नींव देने को लेकर दोनों भाई भीड़ गए है। कोई घायल नही है। गोली-बारी की शिकायत का आवेदन इन लोगों द्वारा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here