चुरामनपुर में विधवा महिला के घर चोरी

0
990

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में बीती रात चोरी की घटना हो गई। अपराधी गरीब बेवा महिला को असहाय समझकर उसकी दौ भैंस खोल ले गए। घटना मंगलवार की रात हुई। बुधवार की तड़के सुबह जब लालमुनी कुंवर अपने मवेशियों का देखने गई तो उसके होश उड़ गए। दोनों भैंस अपने खुटे पर नहीं थी। महिला ने चिल्ला-चिल्ला अपनी छाती पीटने लगी। किसने मेरे साथ ऐसा किया। गरीब का कोई माई बाप नहीं है इस देश में। उसकी पीड़ा देख गांव वालों ने उसे हिम्मत बधाई। औद्योगिक थाने को इसकी लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक उसकी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here