चारो खाने पलटी बोलेरो, पूरा परिवार घायल

0
6762

बक्सर खबर : डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से जा रही बोलेरो मुंगाव चिमनी के पास पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी चार बार पलटी। पास में चिमनी पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। तत्काल उन्हें उपचार के लिए वहां से भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात दस बजे के लगभग हुई दुर्घटना के बाद पहले तो आस-पास मौजूद लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। इस गाड़ी में कोई बचा होगा।

लेकिन बाहर निकालने पर सबकी सांसे चल रहीं थी। शुक्रवार को इसकी सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने स्तर से पूछताछ की। इस दौरान घायलों का नाम पता उन्हें नहीं मिल पाया। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल से पता चला सभी घायल नावानगर के रहने वाले हैं। इनमें मोहन गुप्ता(45), मालती गुप्ता(40), रंजन कुमार, व रामाकांत सिंह सवार थे। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह चारो लोग डुमरांव आए थे। रात दस बजे शादी समारोह  से वापस नावानगर लौट रहे थे। तभी गाडी पेड से टकरा कर पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here