चंपारण सत्याग्रह पर बापू को नमन

0
246

बक्सर खबर : चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर नगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उच्जवल महिला विकास केन्द्र के कार्यालय में जुटे सदस्यों और स्थानीय लोगों ने गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंपारण सत्याग्रह इस बात का प्रमण है। देश की आजादी में बिहार का कितना बड़ा योगदान है। बिहार सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है। जिसने शताब्दी वर्ष पर पुन: गांधी जी की यादें ताजा कर दी। वक्ताओं में सामाजिक कार्यकर्ता रामनारायण, संस्था के सचिव रामाशंकर सिंह कुशवाहा, गोरख कुमार, दीनबंधु प्रसाद, समरजीत कुमार सिंह, प्रतिभा कुमारी ने अपने विचार रखे। मौके पर संस्था से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here