गुरूजी से मांगी रंगदारी पुलिस ने पहुंचाया हवालात

0
661

बक्सर खबरः गुरूजी से रंगदारी मांगना युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया। मामला नया भोजपुर ओपी क्षेत्र का है। पुलिस सुत्रों के अनुसार 22 दिसम्बर को मध्य विद्यायल रामपुर के प्रधानाध्यापक राम सनेही के मोबाइल पर फोन आया। एक लाख की रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद प्रचार्य द्वारा भोजपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने उक्त नम्बर को सर्विसलांस से जोडा तो लोकेशन नया भोजपुर गांव आया। पुलिस ने विशेश्वर राम की गिरफ्तार कर लिया। उस नंबर को यही व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here