गांजा तस्करी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी

0
527

बक्सर खबर : गांजा तस्करी में आठ लोगों खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिमरी पुलिस ने जो सूची बनाई है। उसमें बलिहार गांव के चार लोग शामिल हैं। जिनके खिलाफ गांजा तस्करी का आरोप है। भरत सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष चौरसिया, सिंकु सिंह का नाम दर्ज हैं। इनके अलावा चार लोग मुरादाबाद यूपी के हैं। ट्रक के दो चालक नन्हें अली व मोहम्मद अली, खलासी आदिल अली उर्फ गुडडू व ट्रक मालिक फहिम अंसारी शामिल हैं। पुलिस की माने तो
यह सभी मिलकर गांजा का कारोबार करते हैं। इस बीच जो मजदूर पकड़ा गया था। उसे पुलिस ने छोड़ दिया है। क्योंकि वह इस पूरे खेल से अनजान था। ट्रक को रास्ता दिखाने के लिए भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि इस पूरे गेम को सिमरी पुलिस ने पलट दिया है। जब ट्रक पकड़ा गया तो कुछ और लोग सामने आया था। पीसी के वक्त सिंकू सिंह का नाम सामने किया गया। अन्य नाम पूछने पर कहा गया, अभी खुलासा उचित नहीं। अपराधी भाग सकते हैं। प्राथमिकी के चौबीस घंटे बाद जो नाम सामने आए। उनकी पूरी बानगी ही बदल गई। पाठकों को हम यहां याद दिला दें। तीन दिन पहले सिमरी पुलिस ने बलिहार की तरफ जा रहे कंटेनर को पकड़ा था। जिसमें से 10 क्विंटल गाजा पकड़ा गया था। यह पूरी घटना उसी से जुड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here