किशोर को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

0
2333

बक्सर खबर : सिमरी नया भोजपुर मार्ग पर आशापडऱी मोड के पास अज्ञात वाहन ने पन्द्रह वर्षीय किशोर विजित दुबे को कुचल दिया। मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना सड़क पार करने के दौरान हुई। ग्रामीणों के अनुसार वह गांव के ही प्रमोद कुमार का पुत्र था। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यहां तो होनी को कुछ और ही मंजूर था। दुर्घटना दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग हुयी। पुलिस के अनुसार किसी ने वाहन को देखा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here