किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
2556

बक्सर खबर : मनचले युवक ने बीती रात छत के रास्ते घर में दाखिल हो किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना नावानगर थाना के केसठ गांव की है। लड़की की उम्र महज सत्रह से अट्ठारह वर्ष के लगभग है। जब उसने घटना का विरोध किया तो युवक पींकु सिंह यादव ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें किशोरी को चोट भी आयी है तथा उसके दांत भी टूट गए हैं। पीडि़त पक्ष के बयान पर गांव के ही युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। आरोपी को भी गिरफ्तारी कर लिया गया है। घटना रात साढ़े बारह बजे के वक्त हुई। जब छात्रा अपने कमरे में सो रही थी। अचानक पिंकू यादव पिता नवरत्न यादव छत के रास्ते उसके घर में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here