कड़ी सुरक्षा में होगा सिमरी उप प्रमुख का चुनाव

0
657

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड उप प्रमुख पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को होगा। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रमुख के चुनाव के दौरान प्रखंड कार्यालय सिमरी में भारी विवाद हुआ था। उसको देखते हुए उप प्रमुख के चुनाव के लिए डुमरांव को चुना गया है। राजनीतिक लोगों ने बताया कि मुलायम यादव की मां एवं भिखारी यादव दावेदार हैं। दोनो पक्ष के लोगों का दावा है कि उनके पास सत्रह-सत्रह का समर्थन प्राप्त है। ऐसी स्थिति में चुनाव गहमा-गहमी भरा हो गया। एसडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सदस्यों के अलावा किसी को भी कार्यालय परिसर में अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञात हो कि प्रमुख चुनाव के दौरान सिमरी में दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसमें एसडीओ और और बीडीओ को चोट आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here