एप्सो का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन प्रारंभ

0
256

बक्सर खबर : आल इंडिया पीस एंड सोलेडीरी आर्गेनाइजेशन का सांतवा प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को नगर भवन में प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन पल्लव सेन गुप्ता महासचिव ने किया। इसे संबोधित करते हुए ब्रज कुमार पांडेय ने कहा प्रथम विश्व युद्ध बाजारिकरण व पूंजीवाद के कारण हुआ था। अमेरिका भी देश की राजधानी में बैठक पूरे विश्व को नियंत्रित करना चाहता है। लेकिन हाल के हुए वैश्विक मंदी ने इस अभियान को गहरा झटका दिया। सिंकदर व नेपोलीयन भी दुनिया पर राज करना चाहते थे। तब वक्त कुछ और था। वहीं पल्लव सेन ने अपने भाषण में हा दुनिया युद्ध के विरुद्ध है। इससे बहुत नुकसान हुआ है। कार्यक्रम का विषय भी यही था। दुनिया युद्ध के विरुद्ध। बहुत से लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसकी पूरी जानकारी हम तक नहीं पहुंची। सूत्रों ने यह बताया कि नगर भवन में फोटो गैलरी भी लगायी गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here