एक ही रात शहर से दो बोलेरो चोरी

0
2208

बक्सर खबर : चोरों का गिरोह भी बढ़ती महंगाई में लंबा हाथ मारने लगा है। बुधवार की रात इनके गिरोह ने शहर के चीनी मिल इलाके से दो बोलेरो चोरी कर ली। इनमें से एक गाड़ी कृषि विभाग की शाखा आत्मा के पदाधिकारी देवनंद राम की है। दूसरी गाड़ी सोनू कुमार उपाध्याय ग्राम नरायणपुर, थाना इटाढ़ी की है। यह दोनों लोग चीनी मिल मुहल्ले में किराए पर रहते हैं। आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंद के अनुसार बीती रात गाड़ी आवास के बाहर खड़ी थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब। इसी मुहल्ले से सटे आदर्श नगर में संतोष कुशवाहा के मकान में नारायणपुर के सोनू उपाध्याय भी किराए पर रहते हैं। घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी। सुबह जब देखा तो गाड़ी गायब। इन दोनों लोगों ने इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here