बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

0
774

बक्सर खबर। बाइक सवार युवक की मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डुमरांव-केसठ नहर मार्ग पर यह हादसा रात नौ बजे के लगभग हुआ। कोरानसराय का रहने वाला उमेश शाह (24) पुत्र धीरज साह जिला मुख्यालय से अपने गांव लौट रहा था।

डुमरांव नहर मार्ग पर ईट भट्ठा के समीप उसकी बाइक खच्चर से टकरा गई। गति तेज होने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। गिर कर तड़पने लगा। ईट भट्ठे पर काम करने वालों ने आवाज सूनी तो दौड़कर आए। उसे डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here