संदीप यादव का शूटर आलोक ठाकुर गिरफ्तार

0
3643

-गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
बक्सर खबर। कुख्यात अपराधी संदीप यादव के शूटर आलोक ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना है इसे बड़े नाटकीय ढंग से दबोचा गया। यह न्यायालय में समर्पण की योजना बना रहा था। वैसे तो यह कई मामलों में वांछित है। लेकिन, करहंसी हत्याकांड (पूर्व मुखिया के पुत्र) में सरगर्मी से पुलिस इसे तलाश रही थी। मंगलवार को पुख्ता सूचना मिली। यह बक्सर पहुंच गया है।

फिर क्या था एसपी ने सादे लिबास में अपने लोगों को हर प्रमुख जगह तैनात कर दिए। जैसे ही यह न्यायालय के निकला उसे दबोच लिया गया। पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने इसकी तस्दीक की। लेकिन, गिरफ्तारी कैसे और कहां से हुई। इसके बारे में उन्होंने गोपनीयता बनाए रखी। आलोक ठाकुर शहर से सटे मित्रलोक कालोनी का निवासी है। यह इलाका मुफस्सिल थाने की सीमा में आता है। सूत्रों ने बताया इसका दूसरा भाई जिसे अपराधी दिलजले के नाम से जानते हैं। पुलिस उसकी भी तलाश में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here