क्या भूमि विवाद में हुई राजू की हत्या

0
1187

-पिता ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी
बक्सर खबर। सिमरी थाना के सहियार गांव में मंगलवार की रात हुई गौरव उर्फ राजू ठाकुर हत्या के तार भूमि विवाद से जुड़ गए हैं। मृतक के पिता मनोरंजन ठाकुर ने गांव के ही चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। पिता ने कहा है 12 डिसमिल के एक भूखंड पर उनका अपने पड़ोसी गणेश ठाकुर के साथ विवाद चल रहा था। दो दिन पहले गणेश अपने दोस्त संदीप ठाकुर, सतीश ठाकुर व गोपाल ठाकुर के साथ मिल इस मसले पर राजू से झगड़ा भी किए थे और जमीन पर दावा नहीं छोडऩे पर जान मारने की धमकी भी दिए थे।

घटना के दिन वह भागड़ वाले खेत पर टमाटर रखवाली करने गया था। जब सुबह दस बजे तक लौट कर नहीं आया तो उसे खोजते हए हमलोग भागड़ वाले खेत पर गए तो वहा खेत में लगी झोपड़ी में उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। मनोरंजन ने दावा किया है कि इन्ही लोगों द्वारा उसके बेटे को गोली मारी गई है। एफआईआ दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस ने मंगलवार को ही मुख्य आरोपी गणेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन, इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है। क्योंकि लोग प्रतिहिंसा के डर से सहमे हुए हैं। हालांकि सिमरी थाने की पुलिस सतर्कता बरत रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here