हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
1058

-रोहतास के दिनारा से आया था खरीददार
बक्सर खबर। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह सफलता रविवार दोपहर कोरानसराय थाना क्षेत्र मठिला गांव में मिली। थानाध्यक्ष राजन मालीवय ने बताया कि सूचना मिली थी दिनारा थाना क्षेत्र के गंज भड़सरा निवासी पुनित कुमार पिता ओम प्रकाश मठिला में हेरोइन खरीदने आता है। हमने दो दिनों से वहां अपने लोगों को लगा रखा था।

वह आया और आठ पुडिय़ा हेरोइन खरीदी। उसे रंगेहाथ दबोच लिया गया। ड्रग्स बेचन आए सरोज सिंह पिता राजेन्द्र सिंह ग्राम मठिला को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया तीन दिन पहले एक तस्कर पकड़ा गया था। उसी से इनके बारे में पता चला था। लेकिन, इन्हें रंगेहाथ पकडऩा हमारा लक्ष्य था। क्योंकि यह पूरी योजना पुलिस कप्तान ने निर्देश में बनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here