प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

0
382

-छात्रों के मध्य पाठ्य सामग्री का वितरण
बक्सर खबर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव भरखरा में बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें याद किया और पुष्प अर्पित कर गांव के लिए किए गए कार्य को याद किया गया। पिछले वर्ष 20 मार्च 2023 को उनका बक्सर के चरित्रवन में स्वर्गवास हो गया था। उनके बचपन के साथी और राजनीतिक दोस्त रहे जगन्नाथ उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि चाचा हमेशा वसूलों की राजनीति करते थे। कभी उन्होंने अपने फायदे के लिए संबंधों का इस्तेमाल नहीं किया। हमारा भी कर्त्तव्य है, उनके आदर्शों का अनुकरण करें।

छात्रों को पाठ्य सामग्री देते बारुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंटू उपाध्याय व नवीन उपाध्याय

इस मौके पर उनके पुत्र ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने मध्य विद्यालय भरखरा में छात्रों के मध्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान परमानंद उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, अक्षयवर उपाध्याय, मदन उपाध्याय, भुनेश्वर उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, श्याम नारायण तिवारी, शिवशंकर तिवारी, उनके पुत्रों ने आनंद मोहन उपाध्याय, बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, विकास उपाध्याय, नवीन उपाध्याय व परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व बबन उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण व परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here