बक्सर थर्मल पावर के गेट पर भारी हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने मचाया तांडव

0
1910

बक्सर थर्मल पावर के गेट पर भारी हंगा व पथराव, पुलिस कर्मियों ने मचाया तांडव
-डीएम ने कहा रास्ता जाम कर रहे असामाजिक तत्वों के कारण भड़का मामला, चलाई थी गोली, डीएसपी भी घायल
बक्सर खबर। बक्सर के चौसा में बन रहे थर्मल पावर के सामने धरना दे रहे किसानों और मजदूर के साथ बुधवार को प्रशासन की झड़प हो गई। विवाद बढ़ा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा व डीएसपी धीरज कुमार इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। कई थानों की पुलिस टीम भी वहां मौजूद थी। आक्रोशित लोगों ने पत्थर चलाए और पुलिस ने लाठी भाजी। इसमें कई महिलाएं घायल हुई।

साथ ही सदर डीएसपी धीरज कुमार के सर में चोट आई।  मुफस्सिल के थानाध्यक्ष भी घायल हो गए। लेकिन, इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की टीम वहां पहुंची और फिर धरपकड़ और मारपीट का सिलसिला शुरू हुआ। मौके पर पहुंचे डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा यहां किसानों की आठ में असामाजिक तत्व जमा हो गए थे। जिन्होंने विवाद बढ़ाया और बातचीत करने पहुंचे अधिकारियों पर हमला कर दिया। छह-सात राउंड गोली भी चलाई। इन लोगों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूछने पर उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसानों से कोई समस्या नहीं है।

फोटो-20बक्स 1पी, कैप्सन- घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी एनसी झा  छावनी में तब्दील थर्मल पावर परिसर

उनसे लगातार बात हो रही थी। आज भी उन्हें स्थिति से अवगत कराने की टीम आई थी। लेकिन, इन लोगों ने कानून को हाथ में लिया और प्रशासन पर ही हमला कर दिया। जबकि धारा 144 लागू है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, पुलिस ने हमारे साथ ज्यादती की है। गांवों में घुसकर लोगों को पीटा गया। संपत्ति का नुकसान भी किया गया है। इस विवाद के मध्य पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। शाहाबाद के डीआई एनसी झा भी मौके का जायजा लेने पहुंचे। फिलहाल वहां की स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here