युवती की तलाश जारी, मिलेगा एक लाख का इनाम

0
1600

-जांच में पिता का पता निकला फर्जी, टीम लौटी
बक्सर खबर घर से लापता किशोरी की तलाश मे दिल्ली की पुलिस बक्सर पहुंची। संबंधित थाना के सहयोग से पुलिस उसके गांव पहुंची। गांव में उसके बारे में पता किया। लड़की का पता तो चला ही, नहीं उसके पिता का पता फर्जी निकला। दिल्ली क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल संदीप कुमार बुधवार को लापता लड़की रुबीना(19) को तलाशते हुए राजपुर पहुंची। उनके अनुसार लड़की के पिता कलामुद्दीन सगराँव मगराँव का रहने वा वाला है। जब गांव के लोगों से तफ्तीश की तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति इस गांव में नहीं है। जो दिल्ली में रहता हो। पुलिस स्थानीय जनप्रतिनिधि से प्रमाण लेकर वापस लौट गई।


मिलेगा एक लाख का ईनाम, क्या है पूरी घटना
बक्सर खबर। यह मामला जेजे कॉलोनी जैतपुर नई दिल्ली का है। किशोरी 5 जुलाई 2017 से लापता है। जिसकी रिपोर्ट मां जरीना बेगम ने 6 जुलाई को जैतपुर थाना में (374/17) दर्ज कराई थी। जिसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश संगीता ढींगरा के आदेश के आलोक में दिल्ली पुलिस बक्सर पहुंची थी। लड़की के पिता कलामुद्दीन के बारे में कुछ पता नहीं चला। मां ने जो पता बताया था। उसमें बक्सर के इस गांव जिक्र था। जांच अधिकारी ने कहा कि रूबीना का पता लगाने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here