‌‌कोइरपुरवा गोलीबारी में पांच लोग फरार, 19 नामजद में से 14 जा चुके हैं जेल

0
1298

बक्सर खबर। जमीन का टुकड़ा विवाद की वजह बना और तीन लोग घायल हुए। एक की मौत हो गई। इस विवाद में दोनों पक्ष के लोगों ने 19 को नामजद किया था। जिसमें से 14 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य पांच नामजद फरार है। पुलिस के अनुसार पांच में तीन प्रमुख लोग सारंगधर राय, भोलु राय और हवलदार सिंह शामिल हैं।

जो दो लोग घायल हैं। उनका नाम प्राथमिकी में है अथवा नहीं। यह पूछने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। वैसे दोनों पक्ष के लोग मुकदमें की कॉपी ले उसका पोस्टमार्टम करने में जुटे हैं। किसने क्या लिखवाया है। इसकी गहनता से जांच हो रही है। कुछ सूत्रों की माने तो आपसी स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालात किस तरह का रुख लेते हैं। यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन, पुलिस अपनी तरफ से पूरा ब्योरा खंगाल रही है। शहर की शांति भंग करने वालों को ढ़ील नहीं दी जाएगी। ऐसा प्रशासन ने मन बना लिया है। इस लिए फरार लोगों की तलाश जारी है। घायलों का उपचार कहां चल रहा है। उनका हाल कैसा है। यह पूछने पर ज्ञात हुआ। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा है। कसियां के टुन्ना की हालत गंभीर है। दूसरे घायल विकास यादव की हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here