यात्रा से पहले ही कांग्रेस में दरार पैदा कर गए पर्यवेक्षक राजेश राम

0
442

-पार्टी नेताओं ने बैठक कर कहा भारत जोड़ो यात्रा का होगा शानदार स्वागत
बक्सर खबर। बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी से प्रारंभ होने वाली है। एक दिन पहले इसका जायजा लेने पार्टी के पर्यवेक्षक राजेश राम ( विधायक कुटुंबा) जिला मुख्यालय आए थे। लेकिन, उन्होंने पार्टी नेताओं की उपेक्षा की और पार्टी कार्यालय में बैठक नहीं कर कहीं और पहुंच गए। इस पर पार्टी नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मंगलवार को बैठक की। जिसमें उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में शामिल सदस्यों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का बक्सर में भव्य स्वागत होगा। इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष पदाधिकारी महिला अध्यक्षा एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर राजपुर विधायक विश्वनाथ राम भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पार्टी नेताओं के साथ मिलकर यात्रा को सफल बनाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि प्रमंडलीय पर्यवेक्षक कुटुंबा विधायक राजेश राम समय देने के बाद भी पार्टी कार्यालय में नहीं आए। यह उनके द्वारा किया गया गलत कार्य रहा। मैं निंदा प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की।

जबकि जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने दूरभाष संदेश पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी पूरे बिहार में अग्रणी भूमिका में रहेगी। बैठक के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ उमा शंकर पांडे, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, राहुल आनंद, सत्येंद्र ओझा, साधना पांडे, प्रभात कुमार, पंकज उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, वीरेंद्र राम, राजाराम पांडे, प्रकाश शर्मा, लल्लन मिश्रा, करुणानिधि दुबे, राजू वर्मा, कमल पाठक, अजय ओझा, संजय पांडे, धनजी पांडेय, लक्ष्मण उपाध्याय, विशाल खरवार, नंद उपाध्याय, चंद्रशेखर पाठक, आशुतोष कुमार ओझा, शिव कांत मिश्रा, दीपक अग्निहोत्री, रामाकांत चौबे, अनिल उपाध्याय, जमाल अली, निशांत कुमार, प्रभु दत्त आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here