‌‌‌कुआ में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत

0
2354

-खेलते वक्त हुई दुर्घटना, परिवार में कोहराम
बक्सर खबर। खेलने के दौरान दस वर्षीय बालक कुएं में जा गिरा। घर वालों को जब तक इसकी भनक लगी। उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना के पंडितपुर गांव की है। मृतक बालक का नाम उपेन्द्र पांडेय था। जो इस गांव के निवासी चुमन पांडेय का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे।

इसी दौरान वह अंदर जा गिरा। साथी बच्चे कुछ नहीं कर पाए। यह बात गांव वालों और घर वालों को पता चली तो सभी भागे-भागे आए। बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह चुमन पांडेय का दूसरा व छोटा पुत्र था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन को चाहिए कि इस परिवार को मदद मुहैया कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here