बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट

0
3715

– दोपहरी में हुई वारदात, शामिल थे पांच अपराधी
बक्सर खबर। अपराधियों ने आज मंगलवार की दोपहर बैंक आफ इंडिया की महदह शाखा को लूट लिया। सूचना के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये नकद उनके हाथ लगे हैं। ऐसा करने वालों की संख्या लगभग पांच थी। खबर मिलते ही महकमें में हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंच गए हैं।

यह बैंक बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित है। जो मुफस्सिल थाना के अंतर्गत आता है। घटना अब से कुछ घंटे पहले की है। इस वजह से पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल बैंक में मौजूद है। वहां से जानकारियां एकत्र कर रही है। पूछने एसपी ने बताया लगभग साढ़े चार लाख रुपये की लूट हुई है। जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here