संक्रमित पाए गए आठ नेता व जनप्रतिनिधि

1
3148

-अब तक 35 लोगों की हुई जांच, प्रशासन ने कहा न बरतें कोताही
बक्सर खबर। कोरोना का संक्रमण राजनीति लोगों में फैलने लगा है। पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभापति से मिलने गए राजनीतिक लोगों में इस तरह के लक्षण मिले हैं। आज मंगलवार को जिला प्रशासन ने जो सूचना जारी की है। उसमें कहा गया है। एक दिन पहले एक व्यक्ति एवं आज सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सभापति महोदय के यहां से लौटने वाले कुल 35 लोगों ने संभावना के आधार पर जांच कराई थी। अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। प्रशासन ने आग्रह किया है। वैसे लोग जो इन सभी लोगों के संपर्क में आए हैं। वे अवश्य जांच करा लें। प्रशासन गोपनीयता का ध्यान रख रहा है। किसी भी मरीज का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। अगर कोई जनप्रतिनिधि शेष रह गए हैं। तो सीधे स्वास्थ्य प्रबंधक सदर अस्पताल से 9771830122 पर संपर्क कर सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here