नहर में मिली युवती की लाश

0
2017

लोगों में तरह-तरह की चर्चा, नहीं हो सकी है पहचान
बक्सर खबर। नहर में युवती की लाश देख लोग दंग रह गए। पूरे इलाके में बस इसी की चर्चा होने लगी। कुछ लोगों ने फोन से इसकी सूचना इटाढ़ी थाने को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। नारायणपुर के पास नहर में लाश को देखने के बाद पुलिस ने अनुमान लगाया दो दिन पुरानी लाश है। अर्थात कहीं से बह कर आई है। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। शरीर पर काले रंग के कपड़े हैं। उम्र लगभग 18 से 19 साल हो सकती है।

पहचान न होने की स्थिति में उसे अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में स्थानीय पुलिस जुट गई। ग्रामीणों की माने तो आज मंगलवार की छह बजे खेतों की तरफ गए लोगों ने यह दृश्य देखा। आस-पास यह बात जोरों से फैली कि लड़की को मार कर कुछ लोगों ने नहर में फेक दिया है। लोगों ने यह सूना तो उस तरफ भागे पहुंचे। लोग यह भी चर्चा कर रहे थे। इटाढ़ी इलाके में अक्सर महिलाओं और युवतियों की लाश क्यों मिलती है। क्या इस इलाका अपराध करने वालों के लिए सेफ जोन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here