स्थापना दिवस पर राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

0
106

-26 वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल के 26 वें स्थापना दिवस के मौके पर सदस्यता अभियान चलाया गया। शहर के अंबेडकर चौक के समीप बबलू यादव प्रदेश महासचिव युवा राजद द्वारा इसका संयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, सदस्यता प्रभारी वीरेन्द्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इन लोगों ने सैकड़ों युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बबलू यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव जो गरीबो के मसीहा हैं। उनकी विचारधारा को मानते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ली और पार्टी में आस्था जताते हुए उसे मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अंगद यादव मुखिया, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, निर्मल कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, गोलू कुमार रामा, शंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, विवेक कुमार, अजीत प्रजापति, जामवंत यादव, सुग्रीव यादव, संजय सिंह, विकास यादव, राजू यादव समेत अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here