‌‌‌अब प्रखंड और गांवों में लगेगा जिलाधिकारी का जनता दरबार

0
867

-शुक्रवार को डीएम के अलावा सभी बीडीओ भी पंचायतों में सुनेंगे शिकायत
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अब जनता की शिकायत सुनने प्रखंड और पंचायतों में जाएंगे। इसकी शुरुआत इसी शुक्रवार आठ जुलाई से हो रही है। इससे पहले जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय में प्रत्येक शुक्रवार को होता था। लेकिन, अब जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर यह आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार आठ जुलाई को जिलाधिकारी अमन समीर डुमरांव प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे।

उनके कार्यालय द्वारा पूरे माह का ब्योरा जारी किया गया हैं। जैसे आठ को डुमरांव, 15 को चौसा प्रखंड मुख्यालय, 22 को ब्रह्मपुर प्रखंड मुख्यालय और माह के अंतिम शुक्रवार 29 जुलाई को जिला मुख्यालय पर। इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी निर्देश जारी किया गया है। वे प्रत्येक शुक्रवार को पंचायतों में जाएंगे। जिले में प्रखंडों की संख्या 11 है।

आठ जुलाई को पंचायतवार लगने वाले जनता दरबार की जानकारी

अर्थात एक साथ इतनी पंचायतों में जनता की शिकायत सुनी जाएगी। लेकिन, जिस प्रखंड में उक्त तिथि को डीएम होंगे। वहां किसी पंचायत में उस तिथि को जनता दरबार नहीं होगा। क्योंकि डीएम के कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड के बीडीओ को उपस्थित रहना होगा। खबर में जो तस्वीर दी गई है। उसमें संबंधित प्रखंड, पंचायत और तिथि का उल्लेख है। उसे आप देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here