‌‌‌ अब जिले में मतदाताओं की संख्या हुई 13 लाख 19 हजार 383

0
346

-16 हजार लोगों के नाम हटे व जोड़े गए लगभग 50 हजार
बक्सर खबर। लोक सभा चुनाव की तैयारी अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप भी जानना चाहेंगे। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या कितनी है। हालांकि अपने जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। लोक सभा चुनाव में रोहतास का दिनारा व कैमूर का रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र इसमें जुड़ जाता है। फिलहाल यहां हम अपने जिले की बात कर रहे हैं। पहले आप एकीकृत रूप से जान लें। फिर विधानसभा वार जानकारी मिलेगी।

एक जनवरी 2024 को जारी फोटो युक्त मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 13  लाख 19 हजार 383 है। इसमें पुरुष मतदाता 6 लाख 90 हजार 574 व महिला की संख्या 6,28,796 है। अन्य मतदाता की संख्या 13 (थर्ड जेंडर) है। जिले में एक हजार पर महिला का अनुपात 911 है। इस वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में 49961 नाम जोड़ गए हैं। 16740 हटाए गए हैं। वैसे आप यह भी जान लें। इन 13 लाख 19 हजार मतदाता में 17056 युवा है। जिनकी उम्र इस वर्ष 18 वर्ष हुई है।

विधानसभा वार वोटर
बक्सर खबर। अब एक नजर डाल लेते हैं विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या पर। 199-ब्रह्मपुर में पुरुष मतदाता 183626, महिला मतदाता 166096, थर्ड जेंडर 02, कुल मतदाता 349724 है। 200-बक्सर में पुरूष मतदाता 156312, महिला मतदाता 142273, थर्ड जेंडर 05, कुल मतदाता 298590 है। 201-डुमराँव में पुरुष मतदाता 172994, महिला मतदाता 157108, थर्ड जेंडर 06, कुल मतदाता 330108 है एवं 202-राजपुर (अ0जा0) में पुरुष मतदाता 177642, महिला मतदाता 163319, थर्ड जेंडर 00, कुल मतदाता 340961 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here