‌‌‌एक लाख दीपों से जगमगाया रामरेखा घाट , शहर में दिवाली का नजारा

0
993

-सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं ने सजाया, जगह-जगह निकली झांकी
बक्सर खबर। रामलला का बक्सर से विशेष नाता है। जब पहली बार वे अयोध्या से बाहर निकले तो महर्षी विश्वामित्र के साथ सिद्धाश्रम (वर्तमान बक्सर) आए थे। आज जब अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराजमान हुए तो बक्सर में भी दिवाली मनाई गई। शहर के रामरेखा घाट पर एक लाख दीप जलाए गए।

श्रीराम कर्म भूमि न्यास द्वारा इसका आयोजन किया गया था। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे व अनेक लोग शामिल हुए। रामरेखा घाट पर पराक्रमी राम की प्रतिमा रख अस्थाई मंदिर बनाया गया था। वहां 21 लीटर तेल का विशाल दीपक भी रखा गया था। लोग वहां इकट्ठे होकर तस्वीर ले रहे थे। शहर को भी त्योहार की तरह सजाया गया था।

रामरेखा घाट पर दीप जलाते केन्द्रीय राज्य मंत्री व अन्य

राम ध्वज हर घर पर लहरा रहा था। शहर में कई झांकियां निकाली गई। जगह-जगह गीत बज रहे थे। प्रसाद का वितरण हो रहा था। सब राम मय लग रहा था। इस मौके पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी रामरेखा घाट पर किया गया। उनके साथ सिद्धाश्रम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष केके ओझा, अरुण मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप राय, पूर्व अध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, राजवंश सिंह व अनेक नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here