मैत्री भोज का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किया आयोजन

0
296

‌- प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर करते हैं ऐसा आयोजन
बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने रविवार को वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मैत्री भोज का आयोजन किया। वे प्रत्येक वर्ष चूड़ा दही का भोज मकर संक्रांति पर आयोजित करते हैं। यह उसी परंपरा का हिस्सा था। लेकिन, इस वर्ष का आयोजन बड़ा वृहद था। संभवत: लोक सभा चुनाव से पूर्व वे अपनी उपस्थिति को जन मानस व पार्टी में दर्ज कराने का प्रयास थी। क्योंकि इसमें पार्टी के प्रत्येक गांव व प्रखंड के कार्यकर्ता को उन्होंने आमंत्रित किया था। साथ ही सामाजिक व महागठबंधन के सदस्यों को भी। लोग गर्मजोशी के साथ इसमें शामिल भी हुए।

पूछने पर उन्होंने कहा यह राजनीति का नहीं प्रेम का भोज है। चूड़ा-दही के साथ संबंधों में मिठास घोलने का प्रयास है। भोज में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, डॉ आरके सिंह, अनिल सिंह मुखिया राजपुर, कामेश्वर पांडे, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, दिनेश जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, कमल पाठक, राजू रंजन वर्मा, अजय ओझा, नीलू मिश्रा, साधना पांडे, श्रवण तिवारी, सचिन राय, मणि शंकर पांडे, संजय त्रिपाठी, श्रीकृष्ण चौबे,  दयाशंकर सिंह, जयराम सिंह यादव आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here