नहर में मिला वृद्ध का शव, नहीं हो रही पहचान

0
1029

-राजपुर पुलिस ने कहा बहकर आया था शव
बक्सर खबर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह नहर में वृद्ध व्यक्ति का शव देखा गया। शव किसका है और कहां से आया है। यह पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। लेकिन, देर शाम खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष राजेश मलाकार ने बताया कि मनोहरपुर गांव के समीप नहर पुल के पास सुबह नहर में देखा गया। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है उसकी उम्र 65 से 70 वर्ष आस-पास है। हम लोगों ने तस्वीर को आस-पास के थानों को भेजा है। सोशल साइट पर भी साक्षा किया है। जिससे उसकी पहचान हो सके। लेकिन, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here