‌‌‌ केंद्रीय जेल के बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

0
1213

‌-खतरे से बाहर हे युवक, प्रेम में धोखा वाली कहानी आई सामने
बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक ने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया। उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया। लेकिन, समय रहते सुरक्षा प्रहरियों की उस पर नजर पड़ गई। घायल को सदर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल बिट्टू (23 वर्ष) की हालत खतरे से बाहर है। उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। घटना दोपहर के वक्त की है।

इस संबंध में पूछने पर केंद्रीय जेल के जेलर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उससे मिलने के लिए मां और बहन के साथ प्रेमिका भी आई थी। उन सबसे मिलने के बाद ही उसने ऐसा किया। इसकी क्या वजह से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बिट्टू सिकरौल थाना के दीवान के बड़का गांव का निवासी है। चार-पांच माह पहले उसके विरूद्ध छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगा था। जिसके बाद से वह जेल में है। कुल मिलाकर यह प्यार में धोखा वाली बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here