‌‌‌रामरेखा घाट पर मनाई गई निषाद राज की जयंती

0
120

-गंगा समग्र अभियान द्वारा आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम
बक्सर खबर। रामरेखा घाट पर गंगा समग्र बक्सर जिला द्वारा शनिवार को निषादराज जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भजन संध्या, गोष्ठी व गंगा आरती भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद प्रान्त कार्यवाह दक्षिण बिहार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शम्भू नाथ पांडेय संयोजक गंगा समग्र व राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख, गंगा समग्र उपस्थित रहे। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रामाशीष जी ने कहा कि निषादराज जी एक प्रकार गंगा पुत्र ही थे। जिनको केवट, मल्लाह, निषाद के नाम से जाने जाता है।

ऐसे उल्लेख मिलते है कि वो राम के बाल सखा थे। वो भी साथ मे विद्या अध्ययन किये थे। भगवान राम के वो बहुत ही प्रिय थे। भगवान राम के वनवास के समय श्रृंगवेरपुर राजधानी थी। निषादराज इस बात के लिए भी विख्यात है। कोई कामना लेकर भक्ति करना सामान्य है। उन्होंने निष्काम भक्ति जगत के सामने उदाहरण रखा। उन्होंने भगवा को बिना पैर धोए नाव पर सवारी करने से मना किया जिसमें भक्ति की भावना और निष्काम इच्छा शक्ति को दर्शाता है। आज अयोध्या में भी रामलला की प्रतिष्ठा हो गई और रामराज्य लाने का हमलोग प्रतिज्ञा करना होगा। समरसता के प्रतीक इन लोगों के लिए बेहतर काम हो। क्योंकि गंगा को स्वच्छ बनाने में इनकी महत्वपूर्ण योगदान है। राजेंद्र प्रसाद प्रान्त कार्यवाह दक्षिण बिहार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने सम्बोधित करते हुए कि आज बहुत दिनों बाद हिन्दू समाज का वो सपना पूरा हुआ है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम चन्द्र जी विराजमान हो गए है। माँ गंगा का यह पावन तट रामरेखा घाट इसका गवाह बन रहा है।

गंगा समग्र अभियान के कार्यक्रम में शामिल लोग

गंगा समग्र दक्षिण बिहार प्रान्त संयोजक शम्भू नाथ पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश मे गंगा समग्र चैत्र शुक्ल पंचमी निषादराज जयंती मना रहा है। गंगा समग्र पूरे देश के 22 राज्यों व विदेश नेपाल में भी अपना संगठन विस्तार किया है। आगामी पूरे देश में संगठन विस्तार की योजना है। गंगा समग्र 15 आयामों जैसे-गंगा आरती, घाट स्वच्छता, गंगा सहायक नदी, जैविक कृषि, वृक्षारोपण, तालाब (सरोवर), शिक्षण-संस्था, गंगा वाहिनी (युवाओं के लिए), गंगा सेविका (माता बहनों के लिए) पर कार्य कर रहा है। बैठक में मुख्य रूप से मृत्युंजय तिवारी, अजय कुमार वर्मा जिला संयोजक (गंगा समग्र), राजेश प्रताप सिंह (राघव सिंह) जिला सम्पर्क प्रमुख (आर एस एस), नन्दलाल जायसवाल (लोकप्रिय समाजसेवी), कंचन जायसवाल, पवन्दन केशरी (प्रसिद्ध साहित्यकार) राजेश सिन्हा, मदन दुबे, अमर जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, अमृता देवी, रामेश्वर चौधरी नगर संयोजक, महेंद्र चौबे (विधि आयाम), बसन्त कुमार, संजय पाठक आदि गंगा सेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here