‌‌‌आशीष हत्याकांड में हाई लेवल जांच, एडीजी व डीआइजी पहुंचे

0
7482

बक्सर खबर। डुमरांव में पूर्व फौजी गजेन्द्र तिवारी के पुत्र आशीष की हत्या किसने और क्यूं की ? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए हाई लेवल जांच चल रही है। आज सोमवार को सीआइडी के एडीजी विनय कुमार व शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश राठी ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा के साथ इन पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की सत्यता जानने का प्रयास किया। एसपी व डुमरांव डीएसपी से भी उन्होंने लंबी पूछताछ के दौरान अब तक की हुई जांच के बारे में जाना।

पुलिस ने उन्हें ताजा जानकारी से अपडेट कराया। शव को पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए पटना भेजा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिसिया जांच की रिपोर्ट जानने के बाद आशीष के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। सात तारीख को घर से कब निकला। आपको दोनों को किस पर शक है। इन सभी तथ्यों पर गहन पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार कुछ जगह से सीसी टीवी का वीडियो भी कलेक्ट किया गया है। आशीष के घर से लेकर घटना स्थल के बीच तक। जहां से भी साक्ष्य मिल सकते थे। उसकी जांच की गई। सूत्रों के अनुसार जिस घर में उसका शव शनिवार को मिला। वहां का निर्माण कार्य अधूरा है। कोई रहता नहीं है। घर वालों ने दरवाजे को भी ईट से बंद कर रखा था। इस लिए जो अंदर दाखिल हुआ होगा। वह जरुर दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुआ होगा। अब तक की जांच से यह बात स्पष्ट हो चुकी है। घटना के दिन ही आशीष की हत्या कर दी गई थी। उसे सुनसान घर तक कौन ले गया। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। ऐसा माना जा रहा है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here