कोइरपुरवा की गोलीबारी में एक की मौत, दो रेफर

0
3743

बक्सर खबर। कोइरपुरवा इलाके में आज मंगलवार को हुई गोलीबारी में घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है। तीसरे युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई है। शेरा नाम का यह युवक वीर कुंवर सिंह का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार इसका नाम राघवेंद्र सिंह उर्फ शेरा है। हालांकि मौत की पुष्टि प्रशासन ने नहीं की। वहीं चिकित्सा क्षेत्र के लोगों ने बताया गोली उसके पेट में फस गई थी। इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

अन्य दो घायलों में विकास यादव बाबा नगर को हाथ में गोली लगी है। तीसरे घायल टुन्ना सिंह को हाथ और पीठ में छर्रा लगा है। इन दोनों को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस बक्सर होटल के कोइरपुरवा स्थित आवास पर छापेमारी के उपरांत अब होटल की तलाशी ले रही है। हथियार जब्त होने की सूचना भी मिल रही है। सूत्रों ने बताया अरियांव गांव के रहने वाले तारा सिंह कुछ वर्षों से कोइरपुरवा इलाके में घर बनाकर रह रहे हैं। एक कट्ठा जमीन पर कब्जा करने की नियत से उनकी अदावत राय परिवार से हो गई। इस विवाद को सलटाने के लिए 1 दिन पहले भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास कुछ लोगों ने किया। लेकिन एक पक्ष के लोग आज उस जमीन को घेरने लगे। नतीजा दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। जिसमें गोली लगने से 3 लोग घायल हुए। पूरे मामले में अभी पुलिस की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here