‌‌‌जमीन विवाद ने ली जान, 14 हिरासत में, चार असलहे जब्त

0
3192

बक्सर खबर। जमीन अक्सर जान लेती है। बावजूद इसके लोग उसके लिए खून बहा रहे हैं। आज शहर के कोइरपुरवा इलाके में हुई गोलीबारी में एक युवक की जान चली गई। राघवेन्द्र सिंह उर्फ शेरा दूसरे के विवाद में अपनी जान गवां बैठे। शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी में इनका परिवार शांति से रहने आया था। वे मूल रुप से रोहतास जिला के थाना दिनारा, ग्राम चोरपोखर इंग्लिशपुर के निवासी थे।

अन्य दो युवक जो घायल हुए हैं। उनमें विकास यादव बुधनपुरवा एवं सूर्यजीत कुमार उर्फ टुन्ना, ग्राम कसियां, थाना डुमरांव के निवासी है।पुलिस के अनुसार विवाद जमीन के लिए हुआ। गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया, चार असलहे बरामद हुए हैं। जिनमें तीन राइफलें और एक पिस्टल शामिल है। बरामद असलहे किसके हैं। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।सूत्रों की माने तो पिस्टल घटना स्थल पर मिठाई के डब्बे में फेका गया था। पुलिस ने सारंगधर राय व दूसरे पक्ष के तारा सिंह के घर की तलाशी ली। जितने भी लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ भी चल रही है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने पूछने पर बताया कि अभी किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

कल भी हुआ था विवाद
बक्सर खबर। पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई की सोमवार को भी विवाद हुआ था। एक पक्ष ने वहां निर्माण के लिए ईट पहुंचा दी। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। विवाद पुलिस तक भी पहुंचा। दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया गया। वे थाने नहीं आए और भिड़ गए। नतीजा यह सामने आया है कि दोनों घरो में सन्नाटा पसरा हुआ है।
सैनिक संघ के अध्यक्ष की गाड़ी जब्त
बक्सर खबर। घटना स्थल से पुलिस ने जो सामान बरामद किया है। उसमें एक बोलेरो भी शामिल है। जिस पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष का बोर्ड लगा है। सफेद रंग की यह बोलेरो फिलहाल पुलिस थाने ले गई है। इस घटना को लेकर क्या-क्या बाते सामने आती हैं। इसका पूरा सच जानने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। कुछ लोगों ने कहा पकड़े गए सभी लोग दोषी हों। ऐसा नहीं है। पुलिस ने ईमानदारी से जांच करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here