शहर के कोइरपुरवा इलाके में गोलीबारी, दो लोग घायल

0
3453

भूमि विवाद से जुड़ा है मामला, मौके पर पहुंची पुलिस
बक्सर खबर । शहर के कोइरपुरवा इलाके में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। भूमि विवाद को लेकर हुए घमासान में दोनों तरफ से गोली चलने लगी। नतीजा 2 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक व्यक्ति को गोली हाथ में लगी है तथा दूसरे को पेट में। मौके पर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा व सदर डीएसपी सतीश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष के कुुल आठ-दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों ने बताया खलासी मोहल्ला मोड़ के पास वह विवादित जमीन है जिसे कब्जा करने के लिए डुमरांव ( संभवतः अरियांव) के कुछ लोग तारा सिंह के नेतृत्व में आए थे। उनका विवाद कोईरपुरवा में रहने वाले बक्सर होटल के मालिकान के साथ हो गया। एक घायल का इलाज सदर अस्पताल तथा दूसरे घायल का इलाज गोलंबर के प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है पूरा मामला क्या है। इसकी जानकारी कुछ देर बाद ही मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here