लाजवाब : बक्सर की वास्तविक तस्वीर निहारते डीएम

0
3388

बक्सर खबर। जनता तो महान है। कोरोना से परेशान है। इसी लिए कमलदह तालाब की हालत थोड़ी खराब है। अन्यथा इससे पहले तो आस-पास वाले इसे चमन बनाकर रखते थे। बेरोजगारी है, इस लिए शहीद स्मारक के सामने लोग ठेला खोमचा की दुकान लगाने लगे हैं। अन्यथा नौकरी मिले तो कौन आए यहां गंदगी फैलाने। रही बात सरकार की। तो उसकी सुनने से क्या फायदा। दो अक्टूबर को एक बार इस देश के प्रधानमंत्री ने झाडू लगाया था।

दुनिया ने समझा भारत के लोग अब गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लेंगे। लेकिन, कोई बात नहीं, देश ऐसे ही चलता है। सरकार तो झूठ बोल रही है। स्वच्छता क्यों जरुरी है, उसके लिए सरकार करोड़ो बर्बाद कर रही है। सरकार बर्बाद क्यों नहीं करेगी। पैसा जनता का है। किसी नेता के घर से तो आया नहीं। हालांकि आप लोग इतना पढ़ेंगे नहीं, इस लिए बातें बंद। तस्वीर देखिए और आनंद लिजिए। क्योंकि बहुत लोग इसे देखकर शर्मसार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here