‌‌‌ चौसा उपद्रव मामले में 50 नामजद समेत 200 के खिलाफ प्राथमिकी

0
1362

-27 लोग किए गए हैं गिरफ्तार, नामजद नेता फरार
बक्सर खबर। चौसा में बन रहे थर्मल पावर के गेट पर धरना दे रहे किसान व मजदूर के साथ पुलिस प्रशासन की बुधवार को झड़प हुई थी। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के वाहनों पर पथराव किया। इसके बाद बड़ी संख्या में वहां पहुंचे पुलिस वालों ने लाठीचार्ज किया। जिसमें बीस से अधिक लोग घायल हुए। इस मामले में 50 नामजद समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्रक्रिया आज गुरुवार को पूरी की गई। वहीं दूसरी तरफ कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन के अनुसार इन सभी को उपद्रव स्थल से गिरफ्तार किया गया था।

इस संबंध में पूछने पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि कुल जिला प्रशासन और पुलिस के कुल 20 लोग घायल हैं। इनमें से पांच को उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा घरों में घुसकर लोगों से मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बारे में पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने कहा, ऐसे लोगों पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस पूरे हंगामे में निरीह लोग ही उपद्रव के शिकार हुए हैं। जो समझदार थे वे कलटी मार वहां से निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here