‌‌‌खबर का असर : थानेदार को एसपी की चेतावनी, पन्द्रह दिन की मोहलत

1
1041

बक्सर खबर। एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा आज शुक्रवार की शाम अचानक राजपुर थाना पहुंच गए। शाम का समय था और कप्तान का अचानक पहुंचना। सबको हैरान करने वाला था। कप्तान ने पहुंचते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर को तलब किया। व्यवहारिक पूछताछ के बाद कप्तान उन्होंने लंबित मामलो के बारे में पूछा। गैधरा के डबल मर्डर की घटना पर प्रगति पूछी। अब तक क्या कार्रवाई हुई।

जिसका समाचार बक्सर खबर ने हाल ही प्रकाशित किया था। चार माह गुजर जाने के बाद भी शिक्षक व सीएसपी संचालक की हत्या का राज नहीं खुला। कप्तान ने इसके लिए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कुछ माह पूर्व सड़क किनारे सो रहे चाय वाले को गोली मारी गई थी। उस केस का क्या हुआ। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कप्तान ने उनको चेतावनी दी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आपको पन्द्रह दिन का समय दिया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराएं। लगे हाथ राजपुर थाने में तैनात अन्य सहायक अवर निरीक्षकों को तलब किया गया। सबको उन्होंने कहा। जिन मुकदमों की जांच आप सभी देख रहे हैं। उससे जुड़े अभियुक्त जेल में होने चाहिए। अगर पन्द्रह दिनों के अंदर वे गिरफ्तार नहीं हुए। तो समझ लें, हमारी जांच शुरू होगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस लिए आप सभी अपने कार्य के प्रति सजग हो जाए।

1 COMMENT

  1. no need this type of police. totally mishandling of government funds. please terminate and remove Thana. this is totally jangal Raj.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here