सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

0
1175

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने डायल 112 को दी सूचना                                                                     बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-धनसोई मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चौसा निवासी 36 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।

सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय युवकों ने चुन्नी गांव के पास सड़क किनारे युवक और उसकी बाइक को देखा। इसके बाद तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। इधर, पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here