मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने भेजा जेल बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप है। गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने अरियाव गांव निवासी विकास शर्मा तथा बड़का दियां गांव निवासी कृष्णा गोंड़ को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों को थाना लाया गया। थाने में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
































































































